प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाते हुए शिखर धवन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जिलाधिकारी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इस संबंध में सीओ दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी नाविकों के साथ बैठक कर उन्हें जिलाधिकारी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बारे में समझाया गया था। इसके बावजूद नौकायन के दौरान क्रिकेटर को नाविक ने प्रतिबंध के बारे में नहीं बताया था। इसलिए नाविकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।