डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में रामराज्य की तख्ती के साथ प्रशंसक।
- फोटो : स्वयं
अमेरिका चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के कई फैक्टर्स हैं। इन दिनों ट्रंप के रामराज्य पर बड़ी चर्चा है। बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में प्रवासी भारतीय के शॉर्ट-टर्म कोर्स की क्लास में इसी बात पर चर्चा हुई। इतिहास के प्रोफेसर ने बताया कि अमेरिकी चुनाव में ट्रंप के प्रशंसकों ने जो तख्ती पकड़ी थी, उस पर लिखा था, 'ट्रंप ब्रिंगिंग राम राज्य' यानी 'ट्रंप रामराज्य ला रहे हैं।' वहां पर ट्रंप के पक्ष में बोला जा रहा है कि वो राम राज्य लाएंगे।
बीएचयू के इतिहास विभाग के डॉ. घनश्याम ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन से छात्रों को भारतीय मूल के अमेरिकी पर लेक्चर दिया। उन्होंने भारतीयों और वहां के चुनाव कनेक्शन को समझाया। बताया गया कि दुनिया में सबसे ज्यादा 44 लाख 60 हजार भारतीय अमेरिका में हैं।
अमेरिका में तकनीक और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में प्राइम लोगों में 10 प्रतिशत भारतीय ही हैं। चिंता जताई गई कि कई भारतीय अमेरिका में कम वेतन पर भी काम करने के लिए तैयार हो जा रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।