फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC final result: वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के दामाद बने IAS, यूपीएससी में 34वीं रैंक मिली

Tue, 23 May 2023 05:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के दामाद अनुभव सिंह 34वीं रैंक हासिल करके आईएएस बन गए हैं। बता दें कि आईपीएस अशोक मुथा जैन की बेटी पहले से ही आईएएस हैं। 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के दामाद अनुभव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के दामाद अनुभव सिंह 34वीं रैंक हासिल करके आईएएस बन गए हैं। बता दें कि आईपीएस अशोक मुथा जैन की बेटी पहले से ही आईएएस हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

अपनी पत्नी दीक्षा जैन के साथ अनुभव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अनुभव मूल रूप से लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। यह अभी तक नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ में पढ़ाते थे। अनुभव की पत्नी दीक्षा जैन (आईएएस) मौजूदा समय में फिरोजाबाद के सीडीओ के पद पर तैनात हैं। दीक्षा जैन की यूपीएससी में 22वीं रैंक थी।
यह भी पढ़ें- UPSC CSE Result Out: सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, टॉप 4 में चार लड़कियां, ऐसे चेक करें रिजल्ट
ईशिता किशोर ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया है। टॉप 4 में चार लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। पहली रैंक इशिता किशोर को मिली है वहीं दूसरे पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरथी और चौथे स्थान पर  स्मृति मिश्रा हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट upsc.co.in पर चेक कर सकते हैं। 

पूरी लिस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें