फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के 47 केंद्रों पर आज UPSC की परीक्षा

Sun, 03 Jun 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को वाराणसी जिले के 47 केंद्रों पर आयोजित होगी। इन केंद्रों पर 23 हजार 23 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो चरणों में होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी शहर वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगा। इसमें परीक्षार्थी को 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।

एडीएम ने बताया कि एडमिट कार्ड नहीं होने की स्थिति में किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट हाथ घड़ी, लाइटर, माचिस सहित किसी तरह का इलेक्ट्रानिक सामान परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें