फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रही काशी: शहर के सभी 100 वार्डों में 42- 42 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य, सदन की बैठक में तय हुई रूपरेखा

Mon, 23 Dec 2024 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी नगर निगम सदन की बैठक में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। इसी बीच शहर के विकास की रूपरेखा भी तय की गई।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम सदन की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम सदन की बैठक में शहर के विकास की रूपरेखा तय की गई। मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को टाउनहॉल में तय किया गया कि पार्षद कोटा के तहत 2023-24 के बचे कार्यों के टेंडर न होने पर कोटेशन के जरिये एक सप्ताह में पूरा कराया जाए। इसके अलावा 2024-25 के पार्षद कोटा के 42 लाख रुपये के कार्य का प्रस्ताव एक माह में तैयार कराया जाए।

विज्ञापन




पार्षद कोटा में 30 लाख रुपये के निर्माण कार्य, 7 लाख रुपये लाइट और 5 लाख रुपये सीवर कार्य को शामिल किया गया है। नगर निगम अधिनियम 91 दो के तहत पार्षदों के प्रस्तावों पर चर्चा कर पास किया गया। उपसभापति नरसिंह दास बाबा ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑटो, रिक्शा, नाव का रेट बोर्ड, होटलों, रैन बसेरों आदि की व्यवस्था का प्रस्ताव दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों की सर्विसिंग अधिकृत सर्विस सेंटर पर कराने, बंदर, कुत्ता पकड़ने, पौधों के रखरखाव और ट्रीगार्ड लगाने का प्रस्ताव दिया। इसी प्रकार पार्षद सुरेश चौरसिया ने जन्म मृत्यु पंजीयन में हो रही देरी, पार्षद सुरेश कुमार ने पार्षद कोटा, पार्षद हारून अंसारी ने जन्म-मृत्यु पंजीयन का मुद्दा उठाया।

पार्षद मदन मोहन दुबे ने एलटी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल को स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया। पार्षद सुशील कुमार गुप्ता ने कृष्णा धर्मशाला के पीछे अतिक्रमण हटवाने, पार्षद मोती लाल पटेल ने मड़ौली पार्क के सुंदरीकरण, पार्षद श्याम आसरे मौर्य ने नवविस्तारित इलाके में सड़क निर्माण, पार्षद गरिमा सिंह ने भिखारीपुर से चितईपुर तक सीवर लाइन डालने का मुद्दा उठाया। 

सदन की बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों के पेच कसे। रवींद्रपुरी में सीवर लाइन डालने के मामले में हो रही देरी पर मेयर ने कुल लागत का 5 प्रतिशत पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। इसके पूर्व जल निगम पर पहले 50 हजार और दूसरी बार 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

दादा को समर्पित रही सदन की बैठक
पार्षदों ने दक्षिणी के पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी के निधन पर सदन की बैठक स्थगित करने की मांग उठाई। इस पर मेयर ने कहा कि आज की बैठक दादा को समर्पित है। आज उनकी याद में बैठक कराई जाए। जिसका सभी पार्षदों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें