फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में हंगामा: खाता न खुलने से नाराज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन, बैंक मैनेजर पर लगाया आरोप

Tue, 11 Oct 2022 04:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर मंगलवार की सुबह एक स्वयं सहायता समूह से संबंधित सैकड़ों महिलाओं ने बैंक के गेट पर बैठकर हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने बैंक मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
बैंक में धरना देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सेवापुरी /कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खू की बावली मे संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर मंगलवार की सुबह एक स्वयं सहायता समूह से संबंधित सैकड़ों महिलाओं ने बैंक के गेट पर बैठकर हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने बैंक मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इस बीच बैंक में लेनदेन का कार्य भी प्रभावित हुआ।  मौके पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझा-बुझाकर दोपहर तीन बजे धरना शांत कराया। साथ ही ये आश्वासन भी दिया कि दो दिन बाद से खाता खोलने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसकी घोषणा शाखा मैनेजर आशीष कुमार ने भी की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांधी आश्रम सेवापुरी में संचालित संस्था अदानी ग्रुप ऑफ मैनेजमेंट सेंटर से संबंधित सैकड़ों महिलाएं उक्त बैंक की शाखा पर मंगलवार की सुबह पहुंचकर मैनेजर से खाता खोलने का दबाव बनाने लगी। मैनेजर द्वारा किसी तकनीकी खराबी का बहाना बना खाता खोलने से इंकार करने पर महिलाएं भड़क गईं और जमकर नोकझोंक करते हुए धरना प्रदर्शन करने लगीं। 
 
विज्ञापन

बैंक में महिलाओं का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का कहना था कि खाता खोलने के नाम पर गत अगस्त माह से हम लोगों को इस बैंक शाखा में बुलाकर कोई न कोई बहाना बनाकर वापस कर दिया जा रहा है। इसी तरह का आरोप अन्य ग्राहकों ने लगाते हुए शाखा प्रबंधक पर मनमानी करने तथा ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया मामला बढ़ता देख मौके पर कपसेठी पुलिस के लोग इस शर्त पर कि 2 दिन बाद खाता खोलने का कार्य शुरू हो जाएगा  धरना प्रदर्शन समाप्त करा हंगामा करने वाले लोगों को वापस भेजा। धरना प्रदर्शन करने वालों में सीमा सिंह  प्रीति मिश्रा लक्ष्मी देवी  प्रियंका सिंह जनक नंदिनी प्रियंका पाठक जनार्दन उपाध्याय राजबली शिव शंकर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें