महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक की काउंसिलिंग 11 अक्तूबर से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग के दौरान व्यवस्था को सख्त कर दिया है। छात्र नेताओं के हेल्प डेस्क लगाने पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग का संदेश भेजने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएससी कृषि को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग विश्वविद्यालय परिसर में होगी। बीएससी कृषि की काउंसिलिंग भैरव तालाब परिसर में होगी।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि काउंसिलिंग में किसी भी छात्रनेता या छात्र प्रतिनिधि की ओर से हेल्प डेस्क नहीं लगाया जाएगा। विश्वविद्यालय के अलावा किसी अन्य अभ्यर्थी द्वारा यदि कोई संदेश भेजता है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।