फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, चलीं कुर्सियां

Fri, 09 Aug 2019 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पालिका सोनभद्र बोर्ड की बृहस्पतिवार को शुरू हुई बैठक हंगामेदार रही। पिछली कार्रवाई की पुष्टि और पिछले प्रस्ताव पर किये गए कार्यों की चर्चा के दौरान सभासदों को बाहर का रास्ता दिखाने को लेकर शुरू हुआ बवाल बैठक के बहिष्कार के बाद ठंडा हुआ। इस दौरान सभासदों ने कुर्सियां चलाईं। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं आई। सभासदों ने चेयरमैन पर मनमानी करने का आरोप लगाकर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दो बजे से पालिका के सभागार में प्रस्तावित थी। इसमें पांच एजेंडों पर चर्चा की जानी थी। इसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, 14वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग, कार्य चयन पर विचार, पन्नूगंज मार्ग पर नवनिर्मित दुकानों को किराये पर आवंटन हेतु कार्यवाही, नगर में कराये जाने वाले विकास कार्यों पर विचार व अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जानी थी। 

बैठक जैसे ही शुरू हुई, सभासद अभिषेक कुमार गुप्ता ने पिछली कार्रवाई पर चर्चा शुरू की। उन्होंने नगर के चारों दिशाओं में जल निकासी की समस्या के समाधान का मुद्दा उठाया। उनका आरोप है कि जैसे ही उन्होंने इस पर चर्चा शुरू की, अध्यक्ष ने उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया। यह सुन अन्य सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


फिर देखते ही देखते कुछ सभासदों ने कुर्सियां चलानी शुरू कर दीं। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभासदों का आरोप है कि वे अपनी बात बैठक में उठा रहे थे, इस पर चेयरमैन ने उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया। सभासदों के न मानने पर अध्यक्ष ने अपमानित करते हुए सभासदों को सभाकक्ष से बाहर जाने की बात कही। 

वे पूर्व में भी सभासदों को अपमानित कर चुके हैं। अध्यक्ष अपनी मर्जी से कार्य करा रहे हैं। सभासदों द्वारा उठाये जाने वाले छोटे-बड़े कार्यों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। बहिष्कार करने वालों में अभिषेक गुप्ता, नातिक अशरफ, उर्मिला देवी, अनीता देवी, कामरान उल्ला खां, संध्या देवी, विक्रम, इरफान उल्ला खां, आनंद चौरसिया, वंदना, पार्वती, अनीता, अमन वर्मा, राजेश कुमार, श्यामा देवी, माया देवी आदि शामिल रहीं।

नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुरू हुई थी, इसी दौरान सभासद अभिषेक गुप्ता ऊंची आवाज में बात करने लगे। उन्हें धीमी आवाज में बात करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माने तो बाहर जाने के लिए कह दिया गया। फिर वह कुर्सियां पटकने लगे। इसके बाद उनके साथ कुछ सभासद बाहर चले गए। बाद में बोर्ड की बैठक को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

- वीरेंद्र जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें