फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के बाद हंगामा: व्हाट्सएप व इंस्टा पर मिलती थीं धमकियां, कूच दिया था चेहरा; साढ़े 3 घंटे तक धरना

Wed, 06 May 2026 09:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सड़क पर धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही माैके पर सिंधोरा थाने की पुलिस पहुंच गई। युवक की हत्या में आरोपियों की खोजबीन करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही थी। पुलिस ने मशक्कत के बाद नाराज लोगों को समझाया।
विज्ञापन
रोहित राजभर की फाइल फोटो और दी गई तहरीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: सिंधौरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर चकदुल्ला गांव में मंगलवार देर रात बाइक सवार रोहित राजभर (23) की बरात से लौटते समय पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके सिर और चेहरे पर वार किया गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। बुधवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बसंतपुर में चक्काजाम कर दिया। डीसीपी, एडीएम सिटी, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर जाम समाप्त कराया। भाई किशन की तहरीर पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मूलरूप से जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के घुरदौर गांव निवासी रोहित राजभर बचपन से ही सारनाथ थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर के ननिहाल में रहता था। 5 मई को अपने एक मित्र की शादी में जौनपुर गया था। बरात में कुछ लोगों से विवाद हो गया। बाइक से अकेले लौटते समय बसंतपुर गांव चकदुल्ला के पास ईंट-पत्थर से सिर और चेहरे पर वार किया गया। पास में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में मिली। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू की। परिजन भी सूचना पाकर बसंतपुर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आसपास से बड़ी संख्या में पीला गमछा पहनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 11.30 बजे महिलाओं, युवाओं ने सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन


इस बीच डीसीपी, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, एडीसीपी अन्य अधिकारी भी पहुंचे और परिजनों को मनाया। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य कई मांगों पर परिजनों को आश्वस्त करते हुए अपराह्न 3.30 बजे जाम समाप्त कराया गया। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। बेटे का शव देखते ही मां गश खाकर गिर गईं। पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

सड़क पर प्रदर्शन करते नाराज लोग। - फोटो : संवाद
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मिल रही थीं धमकियां
रोहित के भाई किशन राजभर ने पुलिस को बताया कि भाई को पिछले कुछ दिनों से फेसबुक, इंस्टाग्राम पर धमकियां मिल रही थीं। कुछ दिन पहले मनीष सिंह हत्याकांड मामले में राजभर समाज के लोगों पर आरोप लगाए गए। इसके बाद से धमकियां बढ़ गई थीं। हमारी मांग है कि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी हो। दो करोड़ मुआवजा मिले। सरकारी नौकरी दें। उधर, एसडीएम प्रतिभा मिश्र से धरनारत कुछ महिलाओं की कहासुनी हो गई। एडीएम सिटी ने तुरंत माहौल शांत कराया।

रास्ता जाम होने से बढ़ी परेशानी
बसंतपुर चकदुल्ला में सड़क जाम के कारण आसपास क्षेत्रों में पांच घंटे तक आवागमन प्रभावित हुआ। गांव की ओर से आवाजाही करने वाले मार्ग को भी रोक दिया गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिंधोरा पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाया।
आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसी कैमरे, सर्विलांस समेत अन्य बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है। -नृपेंद्र कुमार, एडीसीपी, गोमती जोन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें