फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Exam: वाराणसी में परीक्षा केंद्रों पर खुफिया नजर, दोनों पाली में 38,172 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 14 May 2023 10:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा आज वाराणसी में 80 केंद्रों पर हो रही है। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल की अनुमति नहीं  है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले जांच-पड़ताल के बाद कमरे में प्रवेश मिला। 
विज्ञापन
एसबीएस कॉलेज लक्सा स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा आज वाराणसी में 80 केंद्रों पर हो रही है।  परीक्षा केंद्रों पर खुफिया विभाग की टीम नजर है।  किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल की अनुमति नहीं  है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले जांच-पड़ताल के बाद कमरे में प्रवेश मिला।

विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए मन्नतें करनी पड़ीं।  दो पाली (सुबह 9.30 से 11 .30 बजे और 2.30 से 4.30 बजे) होने वाली परीक्षा में 38,172 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही है। साथ ही पुलिस और पीएसी के इंतजाम हैं।
विज्ञापन


 परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद हैं। केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को पुलिस ने हटाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें