फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: वाराणसी के आसपास जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर; कांप गए लोग

Sat, 13 Dec 2025 06:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में ठंड का प्रकोप दिखने लगा है। इस बीच माैसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में शीतलहरी भी चल रही है। इस कारण अलाव भी जलने लगे हैं।
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अभिषेक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather News: जिले में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। सुबह छह बजे से पहले बाबतपुर एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता महज 200 मीटर ही रही। वहीं शाम छह बजते ही फिर से धुंध और कोहरा छा गया। रात 9 बजे तक दृश्यता 500 मीटर रही। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार के लिए बनारस के आसपास जौनपुर और गाजीपुर में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आजमगढ़ और मऊ में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को बनारस का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और प्रदेश में संभावित पुरवा हवाओं में कमी आई है। वहीं, बादल भी छा सकते हैं। 

आगामी 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं बनारस के आसपास जिलों में दो दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। उसके बाद के 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कांप गए जिले के लोग

पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा के कमजोर होने के चलते जिले में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान 2 से 4 डिग्री तक चढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों के दौरान घने कोहरे की भी उम्मीद है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा भी 6 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार तापमान में तीन दिन बढ़ोतरी के बाद पारा के नीचे आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें