Varanasi News: बारिश के चलते कई सड़कों पर कीचड़ फैल गया। बारिश के चलते कई इलाकों में जलनिकासी की समस्या हुई। शिवपुर, भरलाई, कादीपुर, इंद्रपुरखोरी, कांशीराम रोड, कादीपुर, जयदुर्गा नगर कॉलोनी, कुंदन नगर, मिथिला धाम, अयोध्या धाम आदि काॅलोनियों में कीचड़ से पूरी सड़क सनी हुई है।
वाराणसी में गुरुवार को एक फिर हुई बारिश ने दस्तक दी। कहीं-कहीं हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर कुछ दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से हवा में नमी है। घाट सहित पर्यटन स्थलों पर युवाओं की भीड़ देखी गई। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
जुलाई माह की शुरुआत से ही मौसम ने करवट लिया है। सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए रहने के साथ ही हवा में भी नमी बढ़ गई है। गुरुवार की दोपहर से मौसम अचानक बदला। गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हुई। शहरी इलाकों में सारनाथ, पहड़िया, सुंदरपुर, लहरतारा, कैंट, मंडुवाडीह, महमूरगंज, चेतगंज, लंका आदि जगहों पर हल्की बारिश हुई।