फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: डराने लगा है चढ़ता हुआ न्यूनतम पारा, 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान; वाराणसी में बारिश का यलो अलर्ट

Sun, 15 Jun 2025 06:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Weather News: वाराणसी में माैसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, आसपास के जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान की सूचना मिली थी। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हैं। 
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए छात्राएं खुद को कपड़े से लपेटकर चल रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather News: बनारस में लू और उमस से लोग हलकान हो उठे हैं। शनिवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पहली बार इस साल जून महीने का सबसे उच्च तापमान गया है। 31 डिग्री से ऊपर जाता बनारस का न्यूनतम तापमान डराने लगा है। यह चिंता का विषय है। दिन की प्रचंड धूप और बेबस गर्मी के बावजूद रात के तापमान से सिर्फ 13 डिग्री ही ऊपर रहा।

विज्ञापन


रात में गर्म हवा और बढ़ती नमी ने गर्मी को असहनीय बना दिया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार से लेकर अगले 5 दिनों तक बनारस में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से वर्षा गतिविधियों की वृद्धि से गर्मी और लू से राहत के आसार नजर आ रहे हैं। 

आगे कहा कि रविवार को पूर्वांचल में 1-2 स्थानों पर लू की स्थिति भी बन सकती है। 16 जून से बारिश का एक नया दौर पूर्वी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर पश्चिमी यूपी की ओर आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से 18-20 जून को प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है। इससे आगामी सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 से लेकर 7 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव न आकर लू जैसी परिस्थितियां बनी ही रहेंगी। इसके पहले बनारस में 14 जून से बारिश होने के आसार जताए गए थे। दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसी के साथ लू का प्रभाव कुछ कम हो सकता है। 

बीते गुरुवार को मौसम ऐसा रहा कि पूरे दिन शरीर से पसीना सूखा ही नहीं। चिरईगांव के बीडीओ की दोपहर में अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उल्टी दस्त होने के चलते पीएचसी चिरईगांव में भर्ती किया गया। वहीं दशाश्वमेध घाट पर चक्कर खाकर गिरा एक व्यक्ति बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें