फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Crisis: वाराणसी में 183 के कनेक्शन काटे गए, बिजली चोरी में 15 लोगों पर FIR; वसूला गया बकाया

Sun, 15 Jun 2025 05:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के विभिन्न इलाकों में बिजली विभाग ने अभियान चलाकर कई लोगों पर कार्रवाई की। भीषण गर्मी के बाद लोड़ बढ़ गए हैं। इस बीच, बिजली भी चोरी की जा रही थी। टीम ने ऐसे लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और जुर्माना वसूला। इसके साथ ही कईयों पर मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन
वाराणसी के आयर में चेकिंग अभियान के दाैरान बिजली विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बिजली की खपत अचानक औसत से अधिक होने के बाद बिजली निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को शहर से लेकर गांव तक बिजली चोरी रोकने के साथ ही बकायेदारों का कनेक्शन काटने का अभियान चला। कुल 15 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा करवाया गया जबकि 183 लोगों का कनेक्शन काटा गया। इसमें लोगों ने मौके पर बकाये को भी जमा किया।

विज्ञापन


जिले में बेनियाबाग के कालीमहाल फीडर से जुड़े इलाकों में अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इस दौरान 372 घरों की चेकिंग की गई, इसमें 7 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा हुआ। इस दौरान 37 मीटर भी बदले गए। 

अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के निर्देशन में 20 टीमों का गठन किया गया है। टीम की ओर से लाइन लाॅस नियंत्रण के लिए समय-समय पर अभियान चलाया गया। उधर, भेलूपुर खंड में मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, चौकाघाट खंड में बेनियाबाग, मड़ौली खंड में चांदपुर इलाके में चलेगा मेगा ड्राइव में 121 लोगों के 102.41 लाख बकाए में बिजली कनेक्शन काटा गया। 45 लोगों का लोड बढ़ाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

हरहुआ और आयर क्षेत्र में शनिवार को दो चरण में चले अभियान में पहले चरण में अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह की अगुवाई में हरहुआ के कोइराजपुर फीडर के बैजलपट्टी, मंशापुर व अन्य इलाकों में 7 लोगों पर बिजली चोरी पकड़ कर मुकदमा दर्ज करवाया गया। करीब 7.85 लाख के बकाये पर 26 कनेक्शन काटे गए और 2.80 लाख की वसूली की गई।

उधर अधिशासी अभियंता भारत भूषण राय और अधिशासी अभियंता संतोष प्रसाद के नेतृत्व में क्राइस्ट नगर, आयर के एकला गांव में एक उपभोक्ता बिजली चोरी में पकड़ा गया। इस दौरान 36 कनेक्शन 12.5 लाख बकाये पर काटे गए और 2.58 लाख की वसूली हुई। 8 उपभोक्ताओं का लोड 18 किलोवाट बढ़ाया गया। अभियान के दौरान 5 खराब मीटर बदले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें