फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में नंबर वन बना वाराणसी; आराजीलाइन, बड़ागांव और चोलापुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sat, 28 Nov 2026 06:05 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अक्टूबर 2026 की हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 0.77 कंपोजिट स्कोर के साथ जिला 75 जनपदों में अव्वल रहा। आराजीलाइन, बड़ागांव और चोलापुर ब्लॉक ने भी क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन पी सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में वाराणसी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की अक्टूबर 2026 की प्रगति के आधार पर जारी रिपोर्ट में जिले को 0.77 कंपोजिट स्कोर मिला है। इसके साथ ही वाराणसी प्रदेश के 75 जनपदों में पहले स्थान पर रहा। सी-सेक्शन प्रसव प्रबंधन और टीबी केस नोटिफिकेशन में भी जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


तीन ब्लॉकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न सेवाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीबी उन्मूलन और टीकाकरण जैसी सेवाएं शामिल हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर की रैंकिंग में आराजीलाइन पहले, बड़ागांव दूसरे और चोलापुर तीसरे स्थान पर रहा। चोलापुर ने सितंबर की आठवीं रैंक से सुधार करते हुए अक्टूबर में तीसरा स्थान हासिल किया है।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जारी रखने पर जोर
सीएमओ ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विभाग आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए काम करता रहेगा। आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें