विरासत के साथ आधुनिकता को भी अपना रही काशी
सीएम योगी ने कहा कि बनारस बिएनाले काशी की परंपरा से मेल खाता है। इसकी यात्रा वेनिस से कोच्चि और फिर काशी पहुंची है। काशी की विरासत दुनिया के इतिहास से भी प्राचीन है। बीएचयू के म्यूजियम को देखकर इसकी समृद्ध विरासत का अनुभव होता है। महामना मदन मोहन मालवीय ने विश्वविद्यालय के माध्यम से काशी की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाया। यहां की सनातनी परंपरा में जीवंतता है। काशी के वस्त्र और संगीत भी इसकी पहचान हैं। काशी केवल परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिकता को स्वीकारने में भी देर नहीं लगाएगी।
प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के बाद अब वन स्टेट, वन यूनिवर्सिटी बनाने पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत हुई है। वर्ष 2014 के बाद प्रदेश में 35 हजार बड़े कारखाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ और नीति स्पष्ट होती है तो बेहतर काम करने में देर नहीं लगती।
योगी ने कहा कि काशी की विरासत के साथ विकास होना इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। काशी की आस्था, संस्कृति और परंपरा को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।