लाख कवायद के बावजूद वाराणसी में जिला व पुलिस प्रशासन डग्गामार वाहनों के संचालन पर लगाम लगाने में असफल है। वाराणसी कैंट रोडवेज बस स्टेशन परिसर ही नहीं बल्कि कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) के दूसरे प्रवेश द्वार से इन दिनों डग्गामार वाहनों का संचालन बेधड़क जारी है। जबकि विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं।
यह बसें जौनपुर, आजमगढ़ और बाबतपुर के साथ अन्य स्थानों के लिए संचालित हो रही हैं। हाल यह है कि रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचने से पहले बीच में डग्गामार वाहनों के चालक व परिचालक यात्रियों को अपने वाहनों में बैठा लेते हैं। कैंट स्टेशन, रोडवेज, अंधरापुल, परेडकोठी, इंग्लिशिया लाइन, चांदपुर, टेंगरा मोड़ व रामनगर, सामनेघाट इलाकों से डग्गामार वाहनों का संचालन दिन रात हो रहा है।