फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ रोडवेज बसों का सफर: वाराणसी से सोनभद्र, गाजीपुर और प्रयागराज रूट पर बढ़ा किराया, जानिए कितनी हुई वृद्धि

Thu, 14 Apr 2022 12:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एक अप्रैल से टोल टैक्स की वृद्धि का असर रोडवेज यात्रियों पर पड़ने लगा है। रोडवेज प्रशासन ने यात्री किराए में एक से दो रुपये तक की वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोल टैक्स बढ़ने के बाद से वाराणसी कैंट रोडवेज के अंतरराज्यीय बस अड्डे से संचालित होने वाली बसों के किराए में भी इजाफा कर दिया गया है। इसका सीधा असर आम यात्रियों की जेबों पर पड़ रहा है। इसमें वाराणसी से सोनभद्र, गाजीपुर और प्रयागराज रूट पर किराए में इजाफा किया गया है।

विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स बढ़ा दिया जाता है। इनमें टोल प्लाजा वाले रूटों पर संचालित होने वाली बसों का किराए में एक से दो रुपये का इजाफा किया गया है। बढ़े किराए को ईटीएम मशीन (इलेक्ट्रिॉनिक टिकटिंग मशीन) में भी अपडेट कर दिया गया है।

इसके बाद बसों के परिचालक यात्रियों के बढ़ाया गया किराया वसूल रहे हैं।  परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी परिक्षेत्र केके तिवारी ने कहा कि टोल टैक्स में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते टोल वाले रूटों पर एक से दो रुपये किराया बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ का किराया हुआ कम

लखनऊ रूट पर रास्ते में पड़ने वाले कैंटोमेंट टोल प्लाजा बंद होने से किराये में एक रुपये की कमी आई है। इससे पहले वाराणसी से लखनऊ का किराया जहां 365 था वो अब 364 रुपये हो गया है।

          रूट         किराया पहले    किराया अब
  • प्रयागराज        162                 163
  • सोनभद्र          136                 137
  • गाजीपुर          102                 104
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें