फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Pre-Board Exam: छुट्टी खत्म होने के बाद 404 स्कूलों में होंगी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं, बनाए गए 117 केंद्र

Tue, 06 Jan 2026 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
विज्ञापन
Board Exam 2026 - फोटो : freepik
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने से पहले जिले के 404 विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए जिले में 117 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होंगी। इसमें इंटरमीडिएट में 44218 और हाईस्कूल में 46074 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


जिले के कुल 404 विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 90292 छात्र हैं। सभी इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसके पूर्व इन छात्रों को प्री बोर्ड परीक्षाएं देनी होंगी। इसे देखते हुए दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ही सभी विद्यालयों में कोर्स पूरे करा लिए गए हैं। अब प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी, जो 15 दिन चलेंगी। इसके बाद जनवरी के अंतिम सप्ताह से बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होंगी, जो दो चरण में होंगी। हालांकि, वाराणसी में दूसरे चरण में प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। इससे छात्रों को बोर्ड की तैयारी का लंबा समय मिलेगा।

बोर्ड के आधार पर ही तैयार हुए प्रश्न पत्र

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य निशा यादव ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी हो गई है। इसके लिए विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से इस बार बोर्ड में आने वाले पेपर के आधार पर ही प्रीबोर्ड के पेपर तैयार किए गए हैं। इससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्नपत्र का स्वरूप पता चलेगा।

इसे भी पढ़ें; Sports: आठ दिन, 58 टीमें और 1050 खिलाड़ी, बनारस में तैयार हो रही भविष्य की भारतीय वॉलीबॉल टीम
 
बोर्ड की तर्ज पर तीन घंटे की होगी परीक्षा
प्रीबोर्ड परीक्षा के लिए भी बोर्ड की तर्ज पर ही सभी विषयों के प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे निर्धारित है। सभी पेपरों का पूर्णांक 100 होगा और उसमें दिए सवालों को तीन घंटे में हल करना होगा। पेपर परीक्षा शुरू होने के समय ही दिए जाएंगे। शिक्षकों ने बताया कि पेपर को वर्तमान पाठ्यक्रम और बोर्ड के पैटर्न के अनुसार ही तैयार किया गया है।
विज्ञापन

दो से नौ फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बोर्ड के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में मंडलवार होंगी। पहले चरण में परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक जबकि दूसरे चरण में प्रायोगिक परीक्षाएं दो से नौ फरवरी तक होंगी।

अधिकारी बोले
प्री बोर्ड परीक्षाएं 6 जनवरी से निर्धारित थीं जो कि छुट्टी होने के कारण नहीं हो सकीं। हालांकि, विद्यालयों के खुलते ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। - राणा बृजेश सिसोदिया, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें