फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: आठ दिन, 58 टीमें और 1050 खिलाड़ी, बनारस में तैयार हो रही भविष्य की भारतीय वॉलीबॉल टीम

Tue, 06 Jan 2026 03:58 PM IST
प्रगति चंद राहुल दुबे, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में आयोजित नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देशभर की 58 टीमों में टक्कर हो रही है। यहां खिलाड़ियों का हुनर दांव पर है और नेशनल और इंटरनेशनल चयनकर्ताओं की इन पर पैनी नजर है। 
विज्ञापन
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस की धरती इन दिनों सिर्फ आध्यात्म और संस्कृति की नहीं बल्कि भारतीय वॉलीबॉल के भविष्य की पहचान बन रही है। नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देशभर से आईं 58 टीमों के 1050 खिलाड़ी यहां अपने कौशल, ताकत और जज्बे की परीक्षा देंगे। यह प्रतियोगिता सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि वह मंच है जहां से भारत की अगली इंटरनेशनल वॉलीबॉल टीम की नींव रखी जाएगी।

विज्ञापन


मैच के हर सर्विस, हर अटैक और हर ब्लॉक पर नेशनल व इंटरनेशनल चयनकर्ताओं की पैनी नजर है। प्रदर्शन के आधार पर पुरुष और महिला वर्ग से 50-50 खिलाड़ियों को विशेष कैंप के लिए चुना जाएगा। लंबी प्रक्रिया से आगे चलकर 20 खिलाड़ियों की इंटरनेशनल टीम आकार लेगी।

इसे भी पढ़ें; नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप: लीग मुकाबले में यूपी की पुरुष टीम ने तेलंगाना को 3-1, महिलाओं ने असम को 3-0 से हराया
विज्ञापन


वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चयनकर्ता खिलाड़ियों का मूल्यांकन सिर्फ स्कोर से नहीं, बल्कि सर्विस, पासिंग, अटैक, ब्लॉक और डिग जैसे तकनीकी कौशल और ऊंचाई, गति और स्टैमिना जैसी शारीरिक क्षमता, एकाग्रता, नेतृत्व और खेल भावना जैसी मानसिक दृढ़ता से कर रहे हैं। इसके अलावा टीम वर्क व पोजिशनिंग जैसी रणनीतिक समझ के आधार पर कर रहे हैं, ताकि एक संतुलित और विश्वस्तरीय टीम तैयार हो सके।

विज्ञापन

चयनकर्ता इन विशेषताओं को देख रहे

तकनीकी कौशल, सटीक और शक्तिशाली सर्विस करने की क्षमता, सटीक और नियंत्रित पास देना, मजबूत और प्रभावी स्पाइक्स/अटैक करने की क्षमता। इसके अलावा नेट पर विरोधी के शॉट्स रोकने की क्षमता, मुश्किल शॉट्स को डिफेंड करने के अलावा लंबाई, और गति व फुर्ती भी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा मानसिक और मनोवैज्ञानिक गुण, खेल के दौरान फोकस बनाए रखने की क्षमता के साथ नेतृत्व व निर्णय क्षमता व दबाव में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसे भी देखा जा रहा है। रणनीतिक समझ के साथ खेल भावना को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें; उपलब्धि: बर्फ और बंदूकों की छाया से बाहर निकलता कश्मीर, अब खेल के मैदान में गढ़ रहा है भविष्य

ये हैं चयनकर्ता
पुरुष वर्ग में जीई श्रीधरन, प्रीतम सिंह चौहान, बीर सिंह यादव, राहुल सांगवान और गुरिंदर सिंह हैं। वहीं महिला वर्ग में अनुश्री घोष, विराल शाह, वैशाली, नलिनी सिंह और अशोक चक्कर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें