फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस कर रही सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल, मोबाइल से ही पता चलेगा कहां लगी चुनाव ड्यूटी

Mon, 20 Nov 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रहती है। जिसको लेकर पुलिस को अधिक सतर्क रहना पड़ता है। इस बार निकाय चुनाव में पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में मिर्जापुर जिले के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी की सूचना और उससे संबंधित कार्ड मोबाइल पर दो दिन पहले ही मिल जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों को सुदूर देहात क्षेत्र से जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना होगा।

वहीं, दूसरी ओर ड्यूटी कार्ड छपवाने और फिर उसे बंटवाने की कवायद से भी विभाग को राहत मिलेगी। मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बीते दिनों ऑनलाइन तरीके से छुट्टी लेने के लिए स्मार्ट ई पुलिस मोबाइल एप लांच किया था।
विज्ञापन


इसी एप में अब ‘पुलिस ड्यूटी मैनेजमेंट’ भी जोड़ा गया है। आशीष तिवारी के अनुसार देश में यह पहला ऐसा मौका होगा जब किसी जिले में पुलिसकर्मियों की चुनाव ड्यूटी सॉफ्टवेयर की मदद से लगाई जाएगी और उससे संबंधित पूरा विवरण पुलिसकर्मी के मोबाइल पर दो दिन पहले आ जाएगा।

कार्ड पर दर्ज होगा कि कहां ड्यूटी लगी है, कौन पर्यवेक्षण अधिकारी है और जरूरत के समय किन फोन नंबर पर संपर्क करें। बताया कि अगले हफ्ते तक स्मार्ट ई पुलिस एप में ड्यूटी मैनेजमेंट संबंधी सॉफ्टवेयर जोड़ दिया जाएगा और यह काम करने लगेगा।
विज्ञापन


एसपी मिर्जापुर ने कहा कि चुनाव बाद इस सॉफ्टवेयर का उपयोग वीवीआईपी ड्यूटी में भी किया जाएगा। इसकी मदद से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें