फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: 67 हजार अभ्यर्थियों में 47 हजार ने दी परीक्षा, 80 केंद्रों पर आज आखिरी दिन हो रहा एग्जाम

Sat, 31 Aug 2024 03:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के 80 केंद्रों पर यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है। सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कतार दिखने लगी थी। 
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के लिए खड़े अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली में निर्धारित 33984 अभ्यर्थियों में से 23705 उपस्थित रहे। 10279 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में निर्धारित 33984 अभ्यर्थियों में से 23893 उपस्थित रहे। 10091 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 

विज्ञापन


परीक्षा के मद्देनजर निगरानी और सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेने के साथ ही चेन, अंगूठी, कंगन-कड़ा और हेयर क्लिप जैसी सामग्रियों को उतारने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चनप्पा ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें