फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 28 Apr 2022 06:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बीती रात एक सिपाही ने हंगामा किया। सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार सुबह चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ने की कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बुधवार रात फैंटम के सिपाही ने चिकित्सकों और फार्मासिस्ट से दुर्व्यहार किया। खफा चिकित्सकीय कर्मियों ने गुरुवार सुबह आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। डीसीपी वरुणा ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


चिकित्सकीय कर्मियों का आरोप रहा कि सिपाही ने गाली गलौज और धक्कामुक्की की। इससे अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानियां हुईं। जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर में तैनात फार्मासिस्ट उदय प्रताप सिंह का आरोप है कि अर्दली बाजार पुलिस चौकी के फैंटम दस्ते का सिपाही संजय यादव इमरजेंसी वार्ड में आया चिकित्सकीय कर्मियों से गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट से धुक्का मुक्की भी की। बीच बचाव को आगे आए स्वास्थ्य कर्मियों को भी गाली दी। इस हरकत की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। रात में ही घटना की जानकारी कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को दी गई। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही को थाने में तलब किया गया और डीसीपी वरुणा जोन ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें