फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर भगत सिंह यूथ फ्रंट ने खोला मोर्चा, हाथ में पेट्रोल लेकर लिया शपथ

Thu, 28 Apr 2022 01:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी को लेकर वाराणसी में  भगत सिंह यूथ फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
भगत सिंह यूथ फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर वाराणसी में गुरुवार को भगत सिंह यूथ फ्रंट ने विरोध प्रदर्शन किया। काशी विद्यापीठ रोड पर पेट्रोल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। भगत सिंह यूथ फ्रंट के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि जिस तरीके से विधानसभा चुनाव के बाद  सरकार ने पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाया है। यह बहुत ही ज्यादा दर्द देने वाला है। आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है।

विज्ञापन


सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वह जनता को गुमराह करने में जुटी है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। हम सभी बनारसवासी आक्रोशित होकर आज अपने हाथों में पेट्रोल लेकर शपथ लेते हैं कि जब-जब हम लोग महंगा पेट्रोल खरीदेंगे तब-तब सरकार को कोसेंगे और श्राप देंगे। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि पर नाराजगी जाहिर की।  सभी ने सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमत करने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें