यूपी के आजमगढ़ स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापे में होटल के चार अलग-अलग कमरों से चार युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने होटल मालिक सहित इन आठों लोगों को हिरासत में ले लिया है। होटल को सीज कर दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी ने छापेमारी की।
विज्ञापन
2 of 4
azamgarh
- फोटो : amar ujala
सीओ सिटी अजय कुमार यादव के मुताबिक पकड़ी गई चार युवतियों में एक गाजीपुर जिले की रहने वाली है। जबकि तीन इसी जिले की रहने वाली हैं। जबकि युवकों में दो मऊ के और दो इसी जिले के निवासी हैं। आजमगढ़ शहर के मुख्य चौक पर स्थित इस होटल का मालिक सिविल लाइन मुहल्ले का निवासी है और वह यहां काफी दिनों से होटल चलाता है।
विज्ञापन
3 of 4
azamgarh
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को महिला एसओ मधु पनिका को मुखबिर से सूचना मिलने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को बताया। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने इस होटल पर छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। महिला एसओ के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक और युवतियों में कोई अपना मंगेतर बता रही है तो कोई पति-पत्नी कह रहे हैं।
जबकि सूत्रों के जरिए पता चला है कि होटल मालिक की तरफ से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होटल से पकड़ी गई युवतियों और युवकों के घर वालों को फोन कर मौके पर बुलाया गया है, ताकि सच का पता चल सके। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस होटल मालिक सहित अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।