फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बिहार के हालात पर कही ये बड़ी बात

Wed, 29 Aug 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
tej pratap yadav - फोटो : amar ujala

अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर मत्था टेका। विधि-विधान से काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। उसके बाद मां अन्नपूर्णा दरबार में हाजरी लगाई। आमतौर पर बेबाक बयान देने वाले तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर खुल कर हमला नहीं बोला। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 4
tej pratap yadav - फोटो : amar ujala

तेज प्रताप यहां बिना किसी प्रोटोकॉल के पहुंचे थे। उन्हें देखकर मंदिर परिसर में कुछ देर तक लोगों ने पहचानने की कोशिश भी की। काशी विश्वनाथ दरबार से बाहर निकलने पर तेज प्रताप मीडिया से दूरी बनाते रहे। पत्रकारों ने जब सवाल किया तो कहा कि काशी विश्वनाथ से जो कामना किया पूरा हो जाएगा तो बताऊंगा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
तेज प्रताप यादव

वहीं बिहार में सरकार कैसी चल रही सवाल पर बोले कि ये तो सब जान ही रहा है कि सरकार कैसी चल रही है। लौटते समय किसान सभा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राजवीर के नरायनपुर आवास पर रुके। उन्होंने समर्थकों से केंद्र और प्रदेश सरकार के काम काज की जानकारी ली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी जुटना होगा। 



 
विज्ञापन

4 of 4
तेजस्वी यादव, तेज प्रताप
बता दें कि तेज प्रताप हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब वो कांवर यात्रा में भगवान शिव के अवतार में नजर आए।  गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों वह पटना में साइकिल चलाते हुये नजर आए थे। उनके साथ दोस्त और सुरक्षाकर्मी भी थे। तभी उन्होंने साइकिल की रफ्तार बढ़ा दी और गिर पड़े। यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें