फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः निर्दोष किशोर को पुलिस ने घर से उठाया, लॉकअप में बंद किया, रिश्वत लेकर छोड़ा

Mon, 12 Nov 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनकाउटंर के लिए चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस इस बार रिश्वत लेने को लेकर सुर्खियों में है। मामला मिर्जापुर का है।  जिले के अहरौला थाने की पुलिस ने निर्दोष किशोर को पुलिस रात दो बजे घर से उठा लाई और लॉकअप में बंद कर दिया। दूसरे दिन शाम को दो हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद उसे छोड़ा।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से की तो उन्होंने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।  पीड़ित शुभम सिंह (16) पुत्र अजय अहरौला थाना क्षेत्र के पैड़िया गांव का निवासी है। शुभम के पिता अजय सिंह का आरोप है कि उसके गांव के कुछ युवकों का गलत लोगों से संगत है।

नौ नवंबर को अहरौला थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में मेला लगा था। यहां अजय के पड़ोसियों से मारपीट हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। उनकी गिरफ्तारी के लिए नौ नवंबर की रात करीब दो बजे गांव पहुंची। वहां कोई आरोपी नहीं मिला। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अजय सिंह का आरोप है कि पड़ोसियों के न मिलने पर पुलिस पड़ोसी के दरवाजे पर खड़ी बाइक और अपने बरामदे में सो रहे उसके बेटे शुभम को उठा कर अपने साथ थाने लेकर चली गई। शुभम को हवालात में बंद कर दिया। दस नवंबर को अजय सिंह अपने बेटे को छुड़ाने पहुंचे। इस दौरान पुलिसवालों ने छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की।

काफी प्रयास के बाद शाम को दो हजार रुपये लेकर छोड़ा। अजय सिंह ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से की। उन्होंने एसपी से शिकायतकर दोषी पुलिसवालों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया। इस संबंध में संपर्क करने पर एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि किसी ने रिश्वत की मांग की है, इसकी जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें