मेयर पद के लिए ओपी सिंह प्रत्याशी घोषित
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के वाराणसी में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। जहां कांग्रेस ने वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित किया वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी में मेयर के पद के लिए ओपी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया।
बता दें कि निकाय चुनाव में भाजपा का वर्चस्व तोड़ने के लिए कांग्रेस ने बीएचयू के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव को मेयर का प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस ने टिकट की घोषणा कर अपनी बढ़त बनाने की कोशिश की है।
Prayagraj News : निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
कैंट विधानसभा से पांच बार भाग्य आजमा चुके अनिल श्रीवास्तव का राजनीतिक सफर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से शुरू हुआ है। बीएचयू छात्रसंघ में वर्ष 1982 में महासचिव और 1985 में अध्यक्ष रहे श्रीवास्तव 1987 में डेलीगेशन प्रेसिडेंट भी रहे हैं। वर्ष 2010 से 12 तक वे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में भी पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। इसके अलावा यूथ कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस में भी कई दायित्व निभा चुके हैं।
निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
नगर निकाय निर्वाचन का कंट्रोल रूम खुला
नगर निकाय निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व जानकारी के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम खोला गया है। कंट्रोल रूम पर व्यक्ति किसी तरह की सूचना, शिकायत और आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम नंबर 0542-2990588 पर या फिर ईमेल आईडी controlroomvns2023@gmail.com के जरिये संपर्क कर सकता है।