फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रोहनिया के दो भाइयों ने जबलपुर में कैशवैन गार्ड की हत्या कर लूट थे 33 लाख, एमपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 02:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गोराबाजार तिलहरी स्थित महाराष्ट्र बैंक के एटीएम में कैश डालने पहुंचे कैशवैन के गार्ड राजबहादुर और मैनेजर पर फायरिंग करके वैन से 33 लाख रुपये लूटकर दोनों फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के गोराबाजार में 11 फरवरी को कैशवैन गार्ड की हत्या कर 33 लाख रुपये लूटने के आरोप में वाराणसी के रोहनिया निवासी दो सगे भाइयों को मध्य प्रदेश पुलिस ने मंगलवार रात गंगापुर से गिरफ्तार किया। रोहनिया थाने पर कार्रवाई के बाद एमपी पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


एमपी पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूट के 32 लाख 98 हजार रुपये और लूट में उपयोग बाइक बरामद की।  रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के अनुसार, मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गोराबाजार तिलहरी स्थित महाराष्ट्र बैंक के एटीएम में कैश डालने पहुंचे कैशवैन के गार्ड राजबहादुर और मैनेजर पर फायरिंग करके वैन से 33 लाख रुपये लूटकर दोनों फरार हो गए थे।\

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
गंगापुर निवासी मनोज कुमार पाल और सुनील कुमार पाल घटना को अंजाम देने के बाद गांव में आकर छिप गए थे। एमपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की। इसके आधार पर एमपी पुलिस गंगापुर तक पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पढ़ाई के सिलसिले में गए थे जबलपुर

पुलिस की पूछताछ में मनोज और सुनील ने बताया कि वह चाचा के साथ जबलपुर में रहकर पढ़ाई करते थे। चाचा ने दूसरी शादी की तो हम दोनों को हटा दिया। इसके बाद गुजरात चले गए। वहां काम में मन नहीं लगा और दोस्तों के साथ बैंक लूटने की योजना पर काम करने लगे। चूंकि जबलपुर में अधिक समय तक रहे थे तो वहां की स्थित से वाकिफ थे। घटना को अंजाम देने से पूर्व 20 दिनों तक बाइक से विभिन्न बैंकों की रेकी की थी। 
विज्ञापन

लूट के रुपये लेकर बाइक से ही जबलपुर से आए बनारस

रोहनिया थाना प्रभारी के अनुसार दोनों भाइयों ने वारदात के बाद मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। घटना को अंजाम देने के बाद लूट के रुपये लेकर दोनों बाईपास पर पहुंचे और एक जगह पर रुपये छुपा दिया। इसके बाद ऑटो से किराये के कमरे पर आ गए। वहीं दोनों ने बाल भी छोटा करा लिया ताकि पहचान में न आ सके। अगले दिन दोनों भाई बाइक से रुपये भरी पेटी लेकर रोहनिया आ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें