डॉ. केपी यादव का पार्थिव शरीर दोपहर में घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए शव को सदर चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर लाया गया, जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी के मर्णिकर्णिका घाट ले जाया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में वरिष्ठ नेता डाॅ. केपी यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।