राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने करौंदी स्थित आईटीआई का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों कार्यों और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव से सेवानिवृत्त कर्मचारियों उनके पेंशन संबधित जानकारी ली। इसके बाद कार्यशाला में स्थित वेल्डर व्यवसाय के अभ्यर्थियों से बातचीत की।
वहीं अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक सेंटर, सहायक विद्युत एवं प्लंबर, आदि का निरीक्षण किया और शिक्षा को बेहतर बनाने के क्रम में दिशा निर्देश दिया। वहीं वाराणसी मंडल के आईटीआई चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर में चल रहे ट्रेडों की जानकारी ली।