मंत्री नंद कुमार नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा। इसमें लक्ष्य है कि हम लोग 10 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट जुटाएं। उत्तर प्रदेश 2017 से उत्तम प्रदेश बना है, अब यह सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है।