फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गंगा में डूबने से पर्यटक की मौत, बेंगलुरु से 25 लोगों के साथ आया था काशी घूमने

Fri, 04 Nov 2022 04:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिंधिया घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान के दौरान एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया। 
विज्ञापन
गंगा में डूबे पर्यटक की तलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिंधिया घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान के दौरान एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त चक्रपाणी (52) निवासी बेंगलुरु (कर्नाटक) के तौर पर हुई।  वह 25 लोगों के साथ काशी दर्शन-पूजन के लिए आया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह अपने कुछ साथियों के साथ चौक थाना अंतर्गत सिंधिया घाट पर स्नान करने गया। गहरे पानी में जाने से चक्रपाणी डूबने लगा। उसके साथ आए लोगों ने शोर मचाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी पवन राय ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया।

थोड़ी ही देर में शव बरामद हो गया। बेंगलुरु से आए पर्यटकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए न भेजने का आग्रह किया। पंचनामा के बाद शव को सौंप दिया गया। इस हादसे से बेंगलुरु से आए पर्यटकों के चेहरे पर उदासी तैर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में डूबते युवक को एनडीआरएफ ने बचाया

राजघाट पुल से शुक्रवार को एक युवक गंगा नदी में कूद गया। वहां मौजूद नाविकों की नजर पानी में डूब रहे युवक पर पड़ी तो उसे बचाकर बाहर लाए। इस दौरान घाट किनारे मौजूद एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। वाटर एंबुलेंस से किनारे पर लाया गया। 

घटना की सूचना पाकर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसने अपना नाम सन्नी कुमार निवासी चांदमारी (शिवपुर) बयाया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुला कर उनके साथ उसे भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवक मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें