फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत तय, AAP नेताओं पर साधा निशाना

Fri, 04 Nov 2022 04:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पहुंचे औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया। 
विज्ञापन
वाराणसी आगमन पर मंत्री नंद गोपाव नंदी का जगह-जगह स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री नंद गोपाल नंदी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। महिला संगठन वैश्य समाज की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण पर आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

विज्ञापन


यह हम इस आधार पर कह रहे हैं कि हम केवल चुनाव के लिए काम नहीं करते बल्कि जिस दिन चुनाव खत्म होता है उसके अगले दिन से फिर से काम शुरू कर देते हैं। हमारे कार्यकर्ता हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य करते हैं। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दावा किया कि भाजपा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में 100 फीसदी सीट जीतेगी।

यूपी में आम आदमी पार्टी की बढ़ती सक्रियता के सवाल पर उन्होंने तंज कसा। कहा कि उस पार्टी के नेता किस तरह की बातें करते हैं।  वे लोग केवल जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। उनसे सजग रहने की जरूरत है। नंदी ने दो टूक कहा कि वे लोग उत्तर प्रदेश में सफल नहीं हो पाएंगे। इसके पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर वैश्य समाज की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वेस्टर समिट में 10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

मंत्री नंद कुमार नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा। इसमें लक्ष्य है कि हम लोग 10 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट जुटाएं। उत्तर प्रदेश 2017 से उत्तम प्रदेश बना है, अब यह सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें