फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फोन कर महिला को घर से बुलाया, गला रेत मार डाला, वारदात में गैंगरेप की आशंका

Sat, 11 Jan 2020 08:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
Rape and Murder
विज्ञापन

खेत में शौच करने गई विवाहिता की शुक्रवार की देर शाम धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम दे हत्यारे रात के अंधेरे में फरार हो गए। हत्या की जानकारी उस समय परिवार वालों को हुई, जब गांव से 500 मीटर दूर भागड़ नाला के पास अरहर की खेत में उसका शव खून से लथपथ मिला। उसकी आधी गर्दन कटी हुई थी।

विज्ञापन


जमीन पर रक्त फैला हुआ था और शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पड़ा था, जबकि मंगलसूत्र टूटकर वहीं जमीन पर गिरा था। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर विवाहिता के पिता की तहरीर पर भांवरकोल थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीण विवाहिता की हत्या से पहले गैँगरेप की भी आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण की तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बिहार प्रांत निवासी श्रीराम चौधरी के बेटे धनजी चौधरी से तीन साल पहले की थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चलता रहा। धनजी विदेश में रहकर नौकरी करता है। वह अभी छह माह पहले दुबई गया है।

विज्ञापन

girl rape and murder - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर दस दिन पहले विवाहिता अपने डेढ़ साल की बच्ची के साथ मायके आई हुई थी। शनिवार को देर शाम उसके पिता की मोबाइल पर कोई अज्ञात फोन आया था। उससे बात करने के बाद घर वालों से शौच करने की बात कहकर खेत की तरफ मोबाइल लेकर चली गई। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए।

उस समय उसके पिता सब्जी बेचने पतालगंगा बाजार में गए थे। मृतका की मां और भाई कुछ लोगों के साथ खोजबीन कर रहे थे। तभी गांव से 500 मीटर की दूरी पर स्थित भागड़ नाले के तट पर स्थित पीपल के पेड़ के पास अरहर के खेत में उसकी लाश देखी गई। उसकी निर्ममता से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल पर काफी खून गिरा हुआ था।

विवाहिता की आधी गर्दन काट दी गई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसके कपड़े बिखरे हुए थे। पिता का मोबाइल मौके से गायब था। उसके गले का मंगलसूत्र भी जमीन पर टूटा पड़ा था। हत्या के बाद भांवरकोल थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
सीओ मुहम्मदाबाद विनय गौतम भी घटना स्थल पर पहुंचे और कहा कि बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें