फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे नेशनल चैंपियनशिप में यूपी ओवरऑल चैंपियन, 49 गोल्ड पर किया कब्जा

Mon, 18 Dec 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विजेता करातेकाओ को किया पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीसरी कराटे नेशनल चैंपियनशिप में मेजबान यूपी के करातेकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 49 स्वर्ण समेत कुल 111 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। 17 स्वर्ण पदकों के साथ पश्चिम बंगाल की टीम दूसरे और छह स्वर्ण के साथ झारखंड की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्टस के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय चैंपियनशिप के आखिरी दिन आयोजित समापन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विजेता करातेकाओं को पुरस्कृत किया। उनके हौसले और हुनर की सराहना की।

रविवार को अंतिम दिन हुए जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबलों में भी यूपी के करातेकाओं का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। यूपी टीम के सत्यनारायण मौर्या को पुरुष वर्ग में और कशिश पटेल को महिला वर्ग में बेस्ट प्लेयर आफ द चैंपियनशिप के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


यूपी की टीम ने कुल 111 पदक जीते। इसमें 49 स्वर्ण,24 रजत और 38 कांस्य पदक शामिल हैं। दूसरे स्थान पर रहने वाली पश्चिम बंगाल की टीम ने 60 पदक जीते। इसमें 17 स्वर्ण, 21 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। तीसरे स्थान पर रहने वाली झारखंड की टीम ने 32 पदक हासिल किए।

 
विज्ञापन

347 लड़के और 207 लड़कियों ने लिया भाग

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
​इसमें छह स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। चौथे स्थान पर रहने वाली उत्तराखंड की टीम ने तीन स्वर्ण, नौ रजत और 23 रजत के साथ 35 पदक अपने नाम किए। पांचवें स्थान पर रहने वाली पंजाब की टीम ने दो स्वर्ण, आठ रजत और 21 कांस्य के साथ 31 पदक हासिल किए।

सिगरा स्टेडियम में 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 554 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन सचिव सेंसई किसलय मानव और अध्यक्ष भिक्षु चंद्रमा ने बताया कि प्रतियोगिता में 347 लड़के और 207 लड़कियां शामिल हुए।

प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हरियाणा के सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के करातेकाओ शामिल हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें