फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में गाजे-बाजे के बीच 24 नामांकन

Sun, 17 Dec 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सड़कों पर उमड़ा समर्थकों का हुजूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार को गाजे-बाजे के बीच नामांकन हुआ। कुल नौ पदों के लिए 24 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक चार जबकि उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पर तीन-तीन नामांकन हुए।
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 19 दिसंबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर को मतदान होगा। 
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार राय के देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुए नामांकन हुए।

इसको लेकर कॉलेज परिसर ही नहीं, पूरे इलाके में गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशियों के जुलूस के चलते सड़कों पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे हर तरफ जाम लगा रहा।

बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते और नारेबाजी करते समर्थकों के साथ प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान कॉलेज और आसपास प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस व पीएसी के जवान रहे। कॉलेज प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इन पदों पर इन्होंने किया नामांकन

संकाय प्रतिनिधि के पांच पदों पर 11 पर्चे दाखिल - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष- रोहित यादव, धीरज यादव, अभिषेक यादव, नीरज चौबे
उपाध्यक्ष- मुकेश यादव, ऋषि यादव, निशांत श्रीवास्तव
महामंत्री- सूरज पटेल, पवन कुमार यादव, मोहित कुमार
पुस्तकालय मंत्री- विशाल कन्नौजिया, अरशद राईन, अफजल राईन
कला संकाय प्रतिनिधि- अंकित सिंह, रामाश्रय पासवान
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि- शुभम गुप्ता, मो. कामरान
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि- शुभम पटेल, शिवम सिंह, आकाश चौहान
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि- संतोष कुमार
विधि संकाय प्रतिनिधि- देवेंद्र यादव, मो. शफीक, गणेश कुमार प्रजापति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें