वाटर स्पोर्ट्स व एडवेंचर एक्टिविटी और ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए एमओयू किया था। इसके लिए धंधरौल बांध या विजयगढ़ किले के आसपास जमीन की मांग की गई थी। जमीन न मिलने से सेंटर की स्थापना नहीं हो पाई है। अपने स्तर से ट्रैकिंग व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। -नीरज द्विवेदी, सोन एडवेंचर
रिसाॅर्ट के लिए लोढ़ी व चुर्क के आसपास लीज पर सरकारी भूमि मांगी गई थी, लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं होने से इस पर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। अगर जमीन उपलब्ध होती है तो इस पर काम आरंभ किया जाएगा। -रमेश जायसवाल, प्रोपराइटर, सनराइज रिसॉर्ट
पंप स्टोरेज विद्युत परियोजनाओं के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। सर्वे भी हो चुका है। एनओसी की प्रक्रिया शासन स्तर पर है। वहां से नियमित माॅनीटरिंग चल रही है। जल्द ही प्रस्ताव धरातल पर नजर आएंगे, जहां तक जमीन की उपलब्धता का मामला है तो इसके लिए औद्योगिक आस्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। -वीके चौधरी, उपायुक्त उद्योग