फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कहा, भाजपा सरकार में मैं जोकर, लेकिन गब्बर भी

Tue, 17 Jul 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार में खुद को जोकर बताया है। वहीं, जुल्म जाति अत्याचार करने वाले अधिकारियों के लिए अपने आप को गब्बर सिंह बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा से उनके दल का गठजोड़ 2024 तक रहेगा तथा भाजपा उनके हिस्से में जो सीट देगी, उन सीटों पर सुभासपा चुनाव लड़ेगी।  इस वर्ष नवंबर व दिसंबर में 4 राज्यों के चुनाव के साथ ही लोकसभा के भी चुनाव हो सकते हैं।

वह सोमवार को बलिया के रसड़ा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राजभर ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सरिया अदालत गठित करने व हलाला को सही ठहराने के फैसले पर कहा कि देश संविधान से चलता है। किसी के कहने से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि बोर्ड अवैधानिक कार्य करता है तो सरकार कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि बेहद चिंता का विषय है कि धर्म गुरु समाज को लड़ाने व बांटने का कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन

नेता लोग वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर में कुछ अधिकारी नाम और प्रमोशन के लिए ऐसा कर रहे हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए।

साथ ही मंत्री ने अपने आप को भाजपा सरकार में जोकर की भूमिका में बताये तो वही जुल्म जाति अत्याचार करने वाले अधिकारियों के लिए अपने को गब्बर सिंह बताया।

यह पूछे जाने पर कि क्या लोकसभा चुनाव हिंदू व मुसलमान के मसले पर लड़ा जायेगा, उन्होंने कहा कि देश के नेता वोट के लिये कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव के समय हिंदू साबित करने में जुटे थे तथा मंदिर-मंदिर भटक रहे थे, अब वह कांग्रेस को मुस्लिम की पार्टी बता रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें