बलिया तक पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे नहीं बनाए जाने की घोषणा से बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह मर्माहत हैं। एक्सप्रेस-वे को बलिया तक किए जाने किए जाने की मांग को लेकर वे अपनी ही सरकार के खिलाफ लखनऊ में सत्याग्रह करेंगे।
उन्होंने कहा है कि बलिया की पिछले 70 वर्षों से उपेक्षा हो रही है। हमारी सरकार भी उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा पहले वह सीएम और प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे।
विधायक ने रविवार की शाम बलिया के चांदपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजमगढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी उम्मीद थी कि शायद मंच से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया तक लेकर जाने की घोषणा हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
कहा कि आजादी की लड़ाई में बलिया का योगदान पूर्वांचल के किसी भी जनपद से ज्यादा रहा। इसके बावजूद उपेक्षा की जा रही है।