पार्षदों ने कहा कि सोनिया तालाब को स्मार्ट सिटी में लिया जाए। वहां हेरिटेज लाइट लगाई जाए और बंद पड़ी लाइटों को चालू किया जाए। इलाकों में मृत पड़े जानवरों को तत्काल निस्तारण की व्यवस्था हो। जल निकासी की पाइपलाइन ठीक कराने के लिए वार्ड 86 के पार्षद ने पक्ष रखा।
अन्य पार्षदों ने गली-पिट ठीक करने, कच्चे रास्ते पर चौका बिछाने व ध्वस्त हुए सीवर चैंबर को दुरुस्त करने की मांग रखी। बैठक में पार्षद सुनील सोनकर, दिनेश यादव, लकी वर्मा, संतोष कुमार द्विवेदी, लालमणि आदि मौजूद रहे।