जल परिवहन अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर हर यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी। श\पिंग काम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट, एयरपोर्ट सरीखा वेटिंग लाउंज, पार्किंग, हेल्प डेस्क, सिक्योरिटी गार्ड आदि व्यवस्था की जाएगी। निजी कंपनी को इसके संचालन का जिम्मा सौंपा जा सकता है। पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर आए जलमार्ग पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इसका जिक्र किया था।
वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग-एक के लिए रामनगर के राल्हूपुर में मल्टी मॉडल टर्मिनल बनाया गया है। यहां मालवाहक जलपोत आवाजाही करते हैं। हालांकि यहां से महीने में कभी कभार ही जलपोत आवाजाही करते हैं। दो एकड़ में क्रूज के लिए स्टेशन बनाया जाना है। आईडब्ल्यूएचआई के उप निदेशक आरसी पांडेय ने कहा कि गंगा किनारे ही रामनगर से नमोघाट के बीच जमीन चिह्नित की जा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रूज स्टेशन में यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।