फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: ओमप्रकाश राजभर का दावा- भाजपा के 150 विधायक हमारे संपर्क में, प्रदेश सरकार के रिपोर्ट कार्ड को बताया फर्जी

Mon, 20 Sep 2021 01:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में प्रेसवार्ता करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गरीबों को अच्छे दिन का भरोसा देने वाली भाजपा को अब कुर्सी से बेदखल करके गरीब अब पुराने दिनों की खोज कर रहा है। कहा कि भाजपा के उत्पीड़न से परेशान 150 विधायक हमारे संपर्क में हैं।
विज्ञापन
सिंधौरा बाजार में सम्मेलन को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा के उत्पीड़न से परेशान 150 विधायक हमारे संपर्क में हैं। भाजपा को यूपी चुनाव 2022 में हराने के लिए वह कृत संकल्पित हैं। पिंडरा के विधायक को मैंने 2017 में आशीर्वाद देकर विधानसभा का मुंह दिखाया है लेकिन 2022 में जमानत नहीं बचने दूंगा।  

विज्ञापन


रविवार को वाराणसी के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों को अच्छे दिन का भरोसा देने वाली भाजपा को अब कुर्सी से बेदखल करके गरीब अब पुराने दिनों की खोज कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा एक देश एक टैक्स लेकिन पेट्रोल, डीजल और गैस पर जीएसटी क्यों नहीं लगा रहे हैं।

राजभर ने कहा कि  27 अक्तूबर को बता देंगे कि हम क्या करेंगे। योगी की साढ़े चार साल की रिपोर्ट कार्ड में 100 खामियां है और यह 100 प्रतिशत फर्जी है।  इस दौरान सुभासपा अध्यक्ष  ने राजेश कुमार यादव को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह तथा चंदन विश्वकर्मा ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस में भाजपा ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, शहरी विकास मंत्री बोले- योगी सरकार में माफिया राज का खात्मा

विज्ञापन

अपना दल राष्ट्रीय अधिवेशन में कराएगा ताकत का अहसास

अपना दल (कृष्णा गुट) के पदाधिकारियों की बैठक में प्रयागराज में होने वाले अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा हुई। रविवार को बसही स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान 22 सितंबर को पटेल सेवा संस्थान अलोपी बाग में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

अपना दल युवा मंच के प्रदेश महासचिव सुरजीत सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के पहले अपना दल का प्रयागराज में होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ विपक्षियों को ताकत का एहसास कराया जाएगा। बैठक के दौरान तय हुआ कि विधानसभा रोहनिया से प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह को, सेवापुरी से मंडल अध्यक्ष रामलाल पटेल, पिंडरा से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (सलाहकार) राजेश पटेल, अजगरा से राजनाथ राजभर, शिवपुर से जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र मौर्य एवं शहर से महानगर अध्यक्ष किशन महाराज के नेतृत्व में कार्यकर्ता बस, ट्रेन और चार पहिया वाहनों से जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें