फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: मिशन 2022 को धार देने वाराणसी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

Sat, 30 Oct 2021 10:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 नवंबर को वाराणसी आ सकते हैं। वह मिशन 2022 की तैयारियों को धार देंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में अमित शाह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मिशन 2022 को धार देने के लिए 12 नवंबर को काशी आ सकते हैं।  प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के चुनावी समागम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। 12 नवंबर को होने वाले आयोजन के लिए प्रदेशभर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


बैठक में वाराणसी के  आठों विधानसभा की तैयारियों की रणनीति पर चर्चा के साथ ही शाह कार्यकर्ताओं को टिप्स भी देंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री विधायकों की छवि, कार्य, उपलबधता, जनता का रुख आदि की जानकारियां भी लेंगे। इसके अलावा अमित शाह प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल होने के साथ ही बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख, सोशल मीडिया और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

संभावना है कि अमित शाह विभिन्न जातियों के प्रमुखों से भी अलग-अलग मुलाकात करके पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे। अमित शाह ने पिछले दिनों पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डा. दिनेश शर्मा सहित अलग-अलग छह क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे सह प्रभारियों के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी स्तर पर भी तैयारियां तेज

गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया।
इसमें बुलाए गए सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों से अमित शाह ने फीडबैक लिया था। उनसे वर्तमान विधायकों की इमेज, कार्यों, उपलब्धता, जनता का रुख आदि की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने सह-प्रभारियों से भी रिपोर्ट ली। केंद्रीय गृहमंत्री के वाराणसी आने की सूचना पर पार्टी स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। 
पढ़ेंः वाराणसी में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बोले- समाज में सम्मान का अधिकार चाहती हैं आज की नारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें