सुभासपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार आने पर जाति जनगणना और शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही सुभासपा प्रत्याशी ने वादा किया कि शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में मिनी पीजीआई का निर्माण किया जाएगा।
कहा कि बीएचयू अस्पताल पर आस-पड़ोस के जिलों के साथ ही अन्य राज्य के लोग आश्रित हैं। इस कारण वहां पर मरीजों का काफी दबाव रहता है। भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। दावा किया कि सपा-सुभासपा गठबंधन की सरकार बनते ही 32 लाख पेंडिंग रखी गई नौकरियों को बहाल किया जाएगा।