फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में सलमान किन्नर का दावा- 10 लाख किन्नर अखिलेश यादव के साथ, भाजपा की हार तय

Sun, 21 Nov 2021 10:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सलमान किन्नर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में दस लाख किन्नर हैं और उन सभी का समर्थन अखिलेश यादव को है।
विज्ञापन
सपा नेता आजमी के साथ किन्नर समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नर समाज के नेता सलमान किन्नर ने कहा कि इस सरकार में किसान, नौजवान, गरीब और व्यापारी सभी परेशान हैं। अपराधियों को खुली छूट है और प्रशासन तंत्र कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल साबित हो रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर होना है।

विज्ञापन


रविवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सलमान किन्नर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में दस लाख किन्नर हैं और उन सभी का समर्थन अखिलेश यादव को है। इस दौरान किन्नर समाज से शहनाज किन्नर, सोनाली किन्नर, रोशनी किन्नर, छोटी किन्नर, मोहिनी किन्नर, दीपक किन्नर, कात्रिका किन्नर सहित अन्य उपस्थित थे। 

जिन्ना का नाम लेने से वोट नहीं बढ़ता: अबू आजमी
समाजवादी पार्टी की परिवर्तन भ्रमण यात्रा के दौरान वाराणसी के बेनिया में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने सभा को संबोधित किया। आजमी ने कहा कि जिन्ना का नाम लेने से किसी का वोट बढ़ने वाला नहीं है। यहां का कोई मुसलमान जिन्ना को पसंद नहीं करता है।
विज्ञापन


हालांकि इतिहास बयान करना कोई बुरी बात नहीं है। अखिलेश यादव ने इतिहास के बारे में बताया तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि जिन्ना अच्छे थे या बुरे। धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने वालों को जनता इस बार चुनाव में करारा जवाब देगी।

विज्ञापन

विकास के नाम पर सत्ता में आई केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल

कांग्रेस की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा आठवें दिन रविवार को रोहनिया विधानसभा के आराजीलाइन ब्लाक के अयोध्यापुर गांव में निकाली गई। पदयात्रा अयोध्यापुर से होते हुए कोरौत, सरवनपुर, लोहरापुर, खेवसीपुर, विट्ठलपुर, करौती, लहिया, कपरफोरवा, भतसार में पहुंचकर समाप्त हुई।

पदयात्रा के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि विकास और रोजगार के नाम पर सत्ता में आई केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नए रोजगार का सृजन किया जाएगा और महंगाई पर लगाम लगाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें