फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: ओमप्रकाश राजभर बोले- लाल टोपी ही करेगी भाजपा की प्रदेश से विदाई , अखिलेश यादव बनाएंगे सरकार

Sat, 11 Dec 2021 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि नौकरी के लिए धरना दे रहे नौजवानों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। गरीबों को जो राशन दिया जा रहा है उसकी वसूली गैस सिलिंडर और तेल से कर ली जा रही है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा।  राजभर ने कहा है कि सरकार को सिर्फ लाल टोपी से खतरा दिख रहा है, लेकिन गांवों में किसानों की खून पसीने से तैयार फसल को जो लाल सांड़ तहस नहस कर रहे हैं, उन पर लगाम कैसे लगे, इसकी चिंता नहीं है।

विज्ञापन


देश में महंगाई पर लगाम लगाने और बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार भाग रही है, तय है कि 2022 में यही लाल टोपी ही भाजपा की विदाई भी करेगी। इसलिए लाल टोपी से अलर्ट रहने के लिए कहा जा रहा है।  शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि नौकरी के लिए धरना दे रहे नौजवानों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। गरीबों को जो राशन दिया जा रहा है उसकी वसूली गैस सिलिंडर और तेल से कर ली जा रही है।

400 का गैस सिलिंडर हजार रुपये तक और सरसों तेल 60 रुपये 200 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। राजभर ने कहा कि जातिगत जनगणना से सरकार भाग रही है, क्योंकि यह आरक्षण विरोधी है। आजकल यही कहा जा रहा है कि लाल टोपी से सावधान रहिए, उनसे खतरा है, तो यह डर सत्ता पक्ष की पार्टी में बना रहेगा, क्योंकि यह खतरा भांप चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां गए 15 लाख रुपये, दो करोड़ नौकरी का वादा

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार बनते ही वादा किया गया था कि खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे, दो करोड़ नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। महंगाई से त्रस्त जनता को राहत मिलेगी। प्रदेश में सुरक्षा व कानून व्यवस्था का राज होगा। देश में एक शिक्षा अनिवार्य किया जाएगा। मैं पूछना चाहता हूं सरकार से क्या ऐसा हो पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें