बता दें कि स्वतंत्रदेव सिंह रविवार सुबह ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन पहुंचे। जहां भाजपा महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तीनों विधानसभाओं दक्षिणी, उत्तरी, कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी की आयोजित बैठक को संबोधित किया।
गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को बनारस में दो दिवसीय दौरे पर पिंडरा में पूर्वांचल की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बनारस पहुंचे हैं। पिंडरा में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान सीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर बनारस से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।