जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कुछ प्रत्याशियों के नामांकन नया एफिडेविट जमा न करने और मूल एफिडेविट अपूर्ण होने की वजह से निरस्त हुए हैं। नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद कई प्रत्याशियों ने अधिकारियों की मौखिक शिकायत भी की, मगर खुद विलंब से आने की बात भी स्वीकार की। नियमों के अनुसार, इनकी शिकायतें निराधार पाई गई।
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 19 नामांकन पत्रों में से 13 निरस्त, छह वैध, अजगरा (सु) में 17 नामांकन पत्रों में से छह निरस्त 11 वैध, शिवपुर में 23 नामांकन पत्रों में से 17 निरस्त छह वैध, रोहनिया में 17 नामांकन पत्रों में से सात निरस्त 10 वैध, वाराणसी उत्तरी में 16 नामांकन पत्रों में से सात निरस्त नौ वैध, वाराणसी दक्षिणी में 20 नामांकन पत्रों में से सात निरस्त 13 वैध, कैंटोंमेंट में कुल 18 नामांकन पत्रों में से आठ निरस्त 10 वैध तथा सेवापुरी में 15 नामांकन पत्रों में से 04 निरस्त व 11 वैध रहे। इस प्रकार जिले की आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से हुए कुल 145 नामांकन पत्रों में से 69 निरस्त एवं 76 नामांकन पत्र वैध एवं विधि मान्य पाए गए।
कचहरी परिसर में नामांकन केंद्र के बाहर विभिन्न प्रत्याशियों के प्रतिनिधि ।
- फोटो : अमर उजाला
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र
डॉ. अवधेश सिंह - भाजपा
अजय राय- कांग्रेस
बाबू लाल- बसपा
अमरनाथ सिंह- आप
राजेश कुमार सिंह- अपना दल क
श्रीप्रकाश- निर्दलीय
अजगरा विधानसभा क्षेत्र
त्रिभुवन राम- भाजपा
रघुनाथ- बसपा
हेमा देवी- कांग्रेस
बागेश्वर - सर्वजन सनातन पार्टी
राजपति बनवासी- राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी
विद्या देवी- बहुजन मुक्ति पार्टी
सत्यप्रकाश- आप
सीताराम- जन अधिकार पार्टी
सुनील कुमार- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
अनूप कुमार-निर्दलीय
विद्या प्रकाश-निर्दलीय