यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी ने 150 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें चार उम्मीदवार बनारस के भी है जो पिंडरा, रोहनिया, उत्तरी और दक्षिणी विधान सभाओं से ताल ठोकेंगे। यूपी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने पहली लिस्ट जारी करते हुए 150 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है।
इनमें वाराणसी दक्षिणी के प्रत्याशी के रूप में अजीत सिंह को मौका दिया गया है। उत्तरी से डॉ. आशीष जायसवाल को, पिंडरा से अमर सिंह और रोहनिया से पल्लवी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बाकी के चार विधानसभा से जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।
इससे पहले कांग्रेस ने भी पिंडरा से अजय राय और रोहनिया से राजेश्वर पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा, भाजपा और बसपा की पहली सूची में अब तक बनारस के किसी भी विधानसभा प्रत्याशी का नाम नहीं आया है। बता दे कि बनारस में अंतिम चरण में मतदान होगा।
पढ़ेंः चुनाव आयोग की 100 ग्राम जलेबी की कीमत 16 रुपये, समोसा ही नहीं बनारसी लौंगलता का भी दाम तय